हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) हरिद्वार। आज लक्सर के सुल्तानपुर आदमपुर गांव में किसान कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी पहुँचे जिनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जिस तरह सी०बी०आई० द्वारा उन्हें फर्जी मुकदमे में फँसाया जा रहा है, उसके लिए हमने आगामी 17 नवम्बर को 10:30 बजे हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किसान कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एक धरना रखा है,
देखें वीडियो: सुशील राठी अध्यक्ष प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
और उसके आहवान के लिए हम लक्सर आए थे, जिसमें यहां से अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां पहुँचेंगे और जो हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत है, उन पर जिस तरह से गलत मुकदमा लिखा जा रहा है, उसका हम विरोध करेंगे उन्होंने कहा कि जो ये मामला है, वह ढाई साल पुराना हो गया है, उन्होंने कहा जो इसमें विधायकों का स्टिंग दिखा रहे हैं वह विधायक तो कांग्रेस में आए ही नहीं है, और कोई पैसे का लेन देन नहीं हो रहा है, कोई विधायक कांग्रेस में नहीं आया वह विधायक आज भी कांग्रेस के घर में है, और वह विधायक भी आज बीजेपी के घर में ही है, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ छवि खराब करने के लिए है,
देखें वीडियो: राव अफ्फाक जिला पंचायत अध्यक्ष
क्योंकि आने वाले 2022 के चुनाव में जिस तरह से यह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की छवि खराब करना चाह रहे है, उसके लिए हमें सभी को संघर्ष करना है, वही सम्मेलन में पहुँचे जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक ने कहा स्वास्थ्य रोजगार और शिक्षा होगी तो रोजगार मिलेगा और स्वास्थ्य भी सही रहेगा, उन्होंने कहा कि आज हम सब इन चीजों से ध्यान हटाए कि पाकिस्तान डर गया बांग्लादेश डर गया चीन डर गया उन्होंने कहा कि इन चीजों से हमारे देश का तरक्की मिलने वाली नहीं है, जब पाकिस्तान से युद्ध होगा यहाँ का मुसलमान पहले भी पाकिस्तान के विरुद्ध लड़ा वीर अब्दुल हमीद जैसे योद्धा ने वहाँ जाकर टेंको को उडाये थे, और जब भी जरूरत पड़ेगी तो और दूसरे वीर जो मुसलमानो के है, वह वहाँ जाकर जंग करेंगे उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में शिक्षा और रोजगार की जरूरत है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours