हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर मे पुरानी ट्रक यूनियन पर स्थित नॉनवेज की दुकानों पर चिकन के साथ शराब परोसी जा रही है, जबकि स्थित नॉनवेज की दुकानों से चंद कदम की दूरी पर मित्र पुलिस सदैव सेवा मे तत्पर की प्रसिद्ध चौकी है, लेकिन फिर भी नॉनवेज ढाबा संचालक आँख मे धूल झोकर नशा मुक्त भारत के अभियान को पलीता लगा नशा की आदत अभियान को आगे बढाकर नोजवानी और भारत के भविष्य को बर्बाद करने पर लगे हुए है, इससे पहले भी काफी बार ऐसी खबरे समाज मे घूमती रही है, कि ट्रक यूनियन ज्वालापुर मे नोनवेज की दुकानों पर चिकन के साथ शराब परोसी जा रही है, जबकि शासनादेश और स्थानीय निकाय के बायलॉज मे उल्लेखित है, साथ ही साथ उन नोनवेज की दुकानों मे शराब परोसा जाना निदंनीय है, इससे पहले भी कई बार इस प्रकार की खबरे समाचार पत्रो मे प्रकाशित हो चुकी है, लेकिन चंद कदम की दूरी पर बैठी पुलिस कुछ मजबूत कार्यवाही नही कर पाती है, नोनवेज की दुकानों मे परोसी जा रही शराब को ना रोका जाना कही मित्र पुलिस की कार्यशैली पर भी एक सवालिया निशान है, इसलिए हम मित्र पुलिस से उम्मीद करते है, कि पुलिस अपने डयूटी के फर्ज को ईमानदारी से पूरा करके नोनवेज की दुकानों पर ध्यान रखे यदि किसी नोनवेज की दुकान मे शराब परोसने का मामला सामने आता है, तो तुरन्त सख्त कार्यवाही करे, नोनवेज की दुकानें वैध है, या अवैध इसकी जाँ भी खाद्य सुरक्षा विभाग को करनी चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours