हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पीपली गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों में जमकर चले लाठी-डंडे और सरिये चले, जिसमें एक महिला सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, ग्रामवासियों नें घायलों को आनन-फानन में लक्सर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया है, आपको बताते चलें कि काफी दिनों से भाई बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था, जिसकी कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई।
               देखें वीडियो: लड़के का पिता
लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ मामला इतना बढ़ा की परिवार के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां पर घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं डॉक्टर का कहना है कि तीन चार लोग इलाज के लिए आए थे हमने उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया है और दो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours