हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के शिवगढ़ में सासंद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान एवं मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन  एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार के सचिव भारत भूषण द्वारा किया गया। इस अवसर पर 800 मीटर, 400 मीटर, और 200 मीटर रेस का आयोजन किया गया। खेल के वर्ग में लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं को भी सम्मलित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं भरी पड़ी है जिन्हें इन प्रतियोगिताओं के द्वारा निकाला जा सकता है।  हमें इस प्रकार के खेल ग्रामीण क्षेत्रों में कराते रहने चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 200 मीटर दौड़ में कन्याओं में शिवानी, वर्षा, सपना तो बालको में प्रियांशु, रवि, किशन क्रमस प्रथम द्वितीय, त्रितय रहे। 400 मीटर दौड़ मे कन्याओं में शिवानी, काजल, मीनाक्षी और बालको में  सन्नी, मनोज, अंकुश प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। 800 मीटर की दौड़ में काजल, वर्षा, रिंकी, तो बालको में विकास रोबिन सन्दीप प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे। 1000 मीटर की दौड़ में कन्याओं में भारती, मधु, पायल, और बालको में सरफराज, रोबिन, सन्दीप प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। युवाओ में इस प्रतियोगिता के प्रति काफी उत्साह देखा गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours