हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में पूर्ण रूप से उतरे नगर के समाजसेवी गौरव गोयल को एक बार फिर भाजपा संगठन की ओर से उन्हें मनाने का प्रयास किया गया, इसी क्रम में में संगठन और सरकार के कुछ पदाधिकारी पार्टी के पूर्व जिला मंत्री रहे गौरव गोयल के राज पूताना स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें हर संभव पर प्रलोभन एवं सरकार में दायित्व देने का आश्वासन देकर मनाने का प्रयास किया, साथ यह भी कहा कि उन्हें इस तरह से बागी होकर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, इस तरह से भाजपा को ही नुकसान होगा, राज्य बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल जिला प्रभारी विनय रोहिल्ला तथा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि पदाधिकारियों द्वारा उन्हें साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाते हुए अपना नामांकन वापस लेने का प्रयास किया, किंतु अंत में उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ा, उधर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके गौरव गोयल व चुनाव मैदान में उतरे उनके समर्थकों द्वारा करो गोयल के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी की गई, गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट देकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का प्रयास किया है, जिनका धरातल पर कोई वजूद नहीं है, उन्होंने कहा कि अब वह जनता की अदालत में है, और जनता ही उन्हें चुनाव लड़ा रही है, इसलिए उनका पीछे हटना नामुमकिन है, प्रलोभन या किसी अन्य उद्देश्य से वह जनता की सेवा के लिए निर्दलीय नहीं उतरे है, बल्कि वह सच्चे समाजसेवी हैं और समाज सेवा को ही मध्य नजर रखते हुए जनता ने उन्हें चुनाव में उतरने के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया है, इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता उर्फ नीलू, सईद कादरी, नीरज शिवा, नवनीत गर्ग, प्रवीण भारद्वाज, राजीव गर्ग, प्रवीण मित्तल, सुधीर जाटव, देशबंधु गुप्ता, मुहम्मद कामिल, मास्टर उस्मान, विकास सिंघल, अजय गर्ग, नवाब अली, रवि गर्ग, कैलाश जिंदल, रईस माहीगिर, संजय गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, मास्टर गय्यूर आलम, अनूप शर्मा, अनुराग कौशिक, शुभम शर्मा, केके कोहली, वीरेंद्र धीमान, सुरेंद्र जेटली, शकील अहमद, सुनील धीमान, शुभम चौधरी, विजय भारद्वाज, विशाल अग्रवाल, इमरान देशभक्त, विकास बंसल, जावेद, विशाल गुप्ता तथा महबूब मलिक शादाब अली आदि बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours