हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। हरिद्वार की गूंज के पत्रकार ने उपनगरी ज्वालापुर के एक नौजवान समाजसेवी से कुछ बाते कि जिसमे उस समाज सेवी नौजवान द्वारा अपने जीवन के कुछ खट्टे मीठे पलो को याद किया गया, नौजवान समाजसेवी ने बताया कि बचपन मे ही मैकेनिक का काम सीखा तथा काम सीखने के बाद अपने मैकेनिक के कार्य को शुरू कर दिया, गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित रहा तथा अपने मैकेनिक के कार्य से ही जीवन गुजर बसर होने लगा, अचानक से ही कुछ सालो पहले जीवन के अंदर बदलाव आया और समाज के हालतो को देखकर गरीबो परेशान हाल लोगो की मदद की ठानी और बस उसी दिशा मे अग्रसर रहने का प्रयास किया जो लगातार जारी है, उन्होंने बताया कि समाज के अन्दर किसी के भी कार्य को कराकर एक राहत और सकून मिलता है, अपनी बेबाक वाणी और सीधी बात करने के लिए समाज के कुछ राजनीतिक लोगो की आंखो मे चुभते है, लेकिन कहते है, कि ईमानदारी की बात करने से वो पीछे नही हटेगे, सच्चाई के लिए चाहे कितना ही नुकसान झेलना पडे लेकिन सच्चाई के रास्ते को कभी नही छोडेगे, खुदा सच्चाई के साथ है, और दिखावा करने वालो को उनकी औकात खुदा समय समय पर दिखाता रहता है, साथ ही साथ उन्होंने कहाँ की सच्चाई और अच्छाई के राह पर चलने मे बडी ही मुश्किलों का सामना करना पडता है, लेकिन डरना नही चाहिए मुश्किलों का सामना हिम्मत की साथ करना चाहिए, और समाज की समस्याओं का निराकरण कराकर रहना चाहिए, साथ ही साथ नोजवान समाजसेवी ने समाज से भी यह कहाँ कि किसी के भी बहकावे मे ना आना चाहिए और अपने सही काम के लिए सही लोगो के पास ही जाना चाहिए, आपको बताते चले कि इस नौजवान ने कुछ महीनो पहले उपनगरी ज्वालापुर मे नशे के खिलाफ एक जन जागरूक अभियान लगातार दो माह तक छेडे रखा था, जिसमे नशा कारोबारियो की नीदें हराम हो गई थी, इस नौजवान द्वारा नशे के खिलाफ रैलियां ज्ञापन तथा जागरूकता गोष्ठियां की गई थी, जिससे समाज के नौजवानो को नशे की लत से बचाया जा सके काफी हद तक उसमे सफलता भी मिली है, इस नौजवानो द्वारा हरिद्वार की गूंज को बताया गया कि उनके समाजसेवी जज्बे के पीछे कुछ खास लोगो का सहयोग और हाथ है, जिन्होंने समय समय पर मार्गदर्शन किया है, और उन लोगो के सहयोग से ही उनके अंदर समाज की सेवा का जज्बा पैदा हुआ है, नौजवान द्वारा बताया गया कि समाज की सेवा करने का पूरा मन है, अब खुदा जानता है, इस राजनीतिक दोर मे सफलता कितनी मिलती है, साथ ही साथ नौजवान समाजसेवी द्वारा समाज के लोगो से अपील की गई है, कि अपने कार्यो को कराने के प्रति गम्भीर रहे तथा सच्चे और अच्छे लोगो के पास अपने कार्य को लेकर जाये ऐसे लोगो के पास ना जाये जो केवल आपको भ्रमित करते चले आ रहे है, अब तो आप समझ गये ही होगे कि हम किस नौजवान समाजसेवी की बात कर रहे है, नवाब भारती एक ऐसा नाम जो आज उपनगरी ही नही अपितु पंचपुरी मे प्रसिद्ध है, भविष्य मे जब कभी भी आप इस नौजवान से मिलेगे तो इसकी सादगी और सच्चाई और अच्छाई के कायल हो जायेगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours