हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। शिक्षा विभाग और शिक्षण संस्थान लाख दावे कर ले, स्कूली वाहनो की दशा और दिशा सुधारने की लेकिन स्कूल प्रबन्धन को अपनी कमाई की फिक्र है, बच्चों के जीवन की कोई चिन्ता नही है, उसी की बानी आज देखने को मिली इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के एक निजी पब्लिक स्कूल के बच्चो को एक स्कूली वाहन ले जा रहा था, जिसका नम्बर Uk.08.TA. 6290 को टिबडी के पास डयूटी पर तैनात सी०पी०यू० प्रभारी दिनेश पंवार ने पकडा, जिसको चेक करने पर पाया की उस स्कूली वाहन मे 17 बच्चे और चालक पाया गया यानी कुल 17+1 लोग वाहन मे सवार थे, 
जबकि उक्त वाहन 4+1 मे पास है, जिसका मौके पर ही चालान कर दिया गया है, इस प्रकार स्कूली वाहनों मे बच्चों को टूस टूस कर भेजने के प्रति गम्भीर नही है, साथ ही साथ अभिभावको का भी इस ओर ध्यान नही है, इस प्रकार से स्कूली वाहनो मे अनुमति से ज्यादा बच्चे ले जाना नौनिहालों की जान के लिए खतरा बन सकता है, सी०पी०यू० प्रभारी दिनेश पंवार ने इस प्रकार स्कूली वाहनो के बच्चों को ले जाने पर चिन्ह जाहिर की और साथ ही साथ स्कूलो और अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देने के लिए कहाँ तथा सडको पर स्कूली वाहनो मे इतने बच्चों को बैठाने पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours