हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के एम०डी० इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर विंग्स तथा सीनियर विंग्स के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जूनियर विंग्स के बच्चों ने फिश रेस, टॉफी रेस, बॉल रेस, बैलून रेस में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त सीनियर विंग्स के छात्रों ने स्कूल गोईनिंग रेस, स्पून रेस, वन लेग रेस, थ्री लेग रेस, हर्डन रेस, जंपिंग रेस, सेक रेस, फ्रिंग रेस, स्कपिंग रेस. आदि में प्रतिभाग किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी गुरुंग तथा अध्यापिकाओं ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया। खेल प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद छात्रों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी में रखते हुवे स्कूल के फाउंडर विक्रम सिंह चौहान ने पुरुस्कार देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours