हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज मानवाधिकार सुरक्षा संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को ज्ञापन दिया, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष जाटव ने सरकार से कुछ दिन पहले वी०आई०पी० ड्यूटी पर एक्सीडेंट में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को मुआवजा और परिवार से एक सरकारी नोकरी देने की मांग की है, पीयूष जाटव ने कहा कि जहाँ एक ओर शराब पीकर मरने वालों को तुरन्त मुआवजा देने वाली सरकार आज  समाज की सेवा मे (24*7) घण्टे  सुरक्षा में तैयार रहने वाली उत्तराखण्ड मित्र पुलिस के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया पर सरकार ने इसकी सुध तक नही ली, जो कि बहुत दुःखद और शर्मनाक बात है, सरकार से शहीद पुलिस कर्मियों को 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार से एक सरकारी नोकरी  देने की मांग की गई, अगर सरकार जल्द ही हमारी मांग नही मानती तो मानवाधिकार सुरक्षा संगठन पूरे उत्तराखण्ड में राज्य सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगा लेकिन किसीं भी सूरत में अपने पुलिसकर्मी भाइयो का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा, आपको बताते चले कि पीयूष जाटव मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष है, और एक अच्छे समाज सेवी भी है, जो हर समय समाज हित के कार्यो मे मगन रहते है, आप अपने कार्य के प्रति सचेत रहते है, और निष्पक्षता के साथ समाजसेवा करने के लिए जाने जाते है, इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में पुष्पेंद्र शर्मा, गौरव चोपड़ा, प्रमोद कुमार, शुभम भट्ट, विनय निगम, अमित कुमार, सुमित, प्रदीप बहोत, मनोज ठाकुर, अमित गुप्ता व अमन कुमार आदि उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours