हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद) आरिफ हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर मोहल्ले सजाए गए और जगह जगह लंगर बाटे गये, दरगाहों पर चादरे चढ़ाई गई, अकीदत मंद कव्वालियों की धुन पर झूमते हुए सैकड़ों की संख्या में काफिलों के साथ कलियर शरीफ रवाना हुए जिसमें हर अवाम के चेहरे पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशी झलकती हुई दिखाई दी, वही हिंदू मुस्लिम भाईचारा भी देखने को मिला, जगह-जगह सभी जाति धर्म के लोगों ने अकीदत मंदो का धूमधाम के साथ स्वागत भी किया, पुलिस नौजवान भी चप्पे-चप्पे पर बड़ी मुस्तैदी के साथ डटे रहे और जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours