हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। 19.15 ग्राम अवैध स्मैक, मार्फिन एक एक्टिवा एवं स्मैक बेचकर अर्जित 3620 रुपए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में जनपद मे अवैध नशे के विरुद्द अभियान गतिमान है, जिसमें अवैध शराब एवं मादक पदार्थो की बिक्री व रोकथाम व धर पकड हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधि कारी महोदय रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया, उपरोक्त क्रम मे दिनाँक 09/11/19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा थाना क्षेत्र मे अलग अलग पुलिस टीमे बनाकर क्षेत्र मे चैकिंग हेतु अलग अलग चयनित स्थानो पर रवाना किए गए थे, हल्का ढंडेरा क्षेत्र में गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक रणजीत खनेड़ा कां० अरविंद कुमार कां० 727 अनंतराम द्वारा दिनाँक 09/11/19 की शाम को दिल्ली रोड पर मोहनपुरा ऊंचा पुल से पहले श्री भंडारेस्वर महादेव मंदिर के सामने से अभियुक्त संदीप सिंह एवं चांद अली को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगणो ने दौराने पूछताछ  बताया कि हम लोग बरेली से सस्ते दाम में स्मैक खरीद कर लाते है और रुड़की मंगलौर हरिद्वार में स्कूल कॉलेज के लड़कों व फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्तियों को ऊंचे दाम मे बेचकर अपना खर्चा चलाते है, और स्मैक का सेवन भी करते है, अभियुक्त गणों को आज समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, नाम पता अभियुक्त संदीप सिंह उम्र 24 वर्ष पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस व थाना सुरिंग जिला पिथौरागढ़ हाल पता शिव वाली गली धनेरा थाना रुड़की हरिद्वार, चांद अली उम्र 38 वर्ष पुत्र हसीन निवासी मकान नंबर 189 लालकुर्ती थाना रुड़की हरिद्वार। बरामदगी संदीप सिंह  से बरामद अवैध स्मैक (मार्फिन) 8.80 ग्राम कीमती-45000/- चांद अली से बरामद अवैध स्मैक 10.35 ग्राम कीमती 55000/= 

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त चांद अली के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 248 / 14 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट मुकदमा अपराध संख्या 305 /14 धारा 364 आईपीसी 3-मुकदमा अपराध संख्या 171/13 धारा 8 /20 एनडीपीएस एक्ट मुकदमा अपराध संख्या 173/10 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना रुड़की हरिद्वार अभियुक्त संदीप सिंह के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम 
चंदन सिंह बिष्ट क्षेत्राधिकारी रुड़की, अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा, का०1579 अरविंद कुमार, कां०727 अनंत राम, का०अतुल कुमार।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours