(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मालवीय घाट हर की पौड़ी पर पुलिस को एक लड़की मिली जो मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी, जिसे चौकी हरकी पैड़ी लाया गया, काफी तलाश करने के बाद भी उक्त युवती के परिजनों का कोई पता नहीं चला, स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि संभवत परिजन उसे जानबूझकर छोड़ गए हों, चूंकि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, इसलिए नारी निकेतन अथवा अस्पताल में लंबे समय तक उसको रखा जाना संभव नहीं था, काफी प्रयासों के पश्चात उक्त विक्षिप्त लड़की को अपना घर आश्रम नई दिल्ली के प्रबंधक द्वारा अपने सुपुर्दगी में लेने पर सहमति जताई, श्री गंगा सभा रजिस्टर हरिद्वार के सहयोग से एंबुलेंस प्राप्त कर पुलिस टीम उक्त विक्षिप्त युवती को लेकर अपना घर आश्रम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। अंततः उक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती, जिसको कि आश्रय की सबसे अधिक आवश्यकता थी को श्री गंगा सभा, हरकी पैड़ी पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आश्रय मिल गया है।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: पुलिस मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को लेकर अपना घर आश्रम दिल्ली के लिए हुई रवाना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours