हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर तथा एएसपी, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में होटल, ढाबों पर अवैध शराब पिलाने वाले के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अभियान चला गया, जिसमें पुलिस द्वारा हाईवे बाईपास पर स्थित होटल दून वैली और होटल पंजाबी ढाबे को चेक किया गया, तो होटल दून वैली के मालिक अनिल कुमार पुत्र फूलचंद निवासी मोहल्ला मालियान ज्वालापुर और होटल मित्रा दा पंजाबी ढाबे के मालिक योगेंद्र सैनी पुत्र अमरनाथ सैनी निवासी पीट बाजार ज्वालापुर द्वारा होटल में अवैध शराब पिलाई जा रही थी, दोनों होटल मालिकों के विरुद्ध कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किए गए हैं साथ ही अन्य 23 व्यक्तियों का चालान अंतर्गत धारा 81 पुलिस अधिनियम में भी किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours