हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार विकास समिति के नेतृत्व में आज सुखी नदी निकट चावला भवन में उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण के विषय को लेकर चर्चा की गई, जिसमें हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, आपको बता दें कि उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और होना भी जरूरीे है क्योंकि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जहां पर आए दिन भीड़-भाड़ से साथ मेलो का भी दबाव इस क्षेत्र में बना रहता है, अगर किसी व्यक्ति की अचानक तब्यत खराब हो जाए तो उसे इमरजेंसी में अस्पताल पहुचने के लिए काफी समय लग जाता है, जिससे कारण मरीज की हालत और भी गंभीर हो जाती है। ओर वहीं हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने बताया कि सरकार को जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए ओर उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराना चाहिए, जिससे लोगो की परेशानियों का निस्तारण हो सके, क्योंकि लोगों को आपातकाल स्थिति में तत्काल इलाज ना मिल पाने के कारण बड़े हादसे हो चुके है, उन्होंने बताया कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है, ओर इस क्षेत्र में मेलो का भी आह्वान रहता है, जिसके कारण मरीजो को अस्पताल पहुचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण मरीज की हालत ओर भी नाजुक बन जाती है, उन्होंने बताया कि उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण ना होने के कारण लोगो मे आक्रोश भी पंम्प रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद अनिरुद्ध भाटी, महावीर वशिष्ठ, अनिल वशिष्ठ, अनिल मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, वरिष्ठ समाज सेवी लखन लाल चौहान, वरिष्ठ व्यापारी नेता सुनील सेठी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, सत्यपाल गिरी, युवा नेता प्रशांत शर्मा, विमल शर्मा, अनुज गुप्ता, युवा नेता दीपांशु विद्यार्थी, आकाश भाटी, आदर्श पांडेय, नितिन शर्मा, कारण राणा, सन्नी मल्होत्रा, तनुज माहेश्वरी, देवेंद्र गिरी व शिवकुमार आदि ने नीति बनाई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours