हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में मादक द्व्यो व मादक पदार्थों की रोकथाम एवं ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित की गई पुलिस टीम ने सुरागरसी जारी रखते हुए रात्रि में सोत बी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया, इसी दौरान चेकिंग करते हुए संदिग्ध प्रतीत होने पर खालिद पुत्र फजलु रहमान निवासी बन्दा रोड धोबी वाली गली रुड़की उम्र 22 वर्ष को मच्छी चौक से 26.44 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के और नगद 3000 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक अंकुर शर्मा चौकी प्रभारी सोत बी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद हाशिम अब्बास, कांस्टेबल विक्रांत शर्मा, कांस्टेबल तेजपाल सिंह, कांस्टेबल रामवीर सिंह मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours