हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री कृष्णा ग्रामोत्थान समिति के तत्वावधान में होटल गार्डीनिया में आयोजित विचार गोष्ठी में 'कैसे हो उद्योगों का विकास' विषय पर पर्यावरविदो, उद्योग पतियो, बुद्धिजीवीयो ने उद्योग के विकास को लेकर विचार प्रकट किये। गोष्ठी की अध्यक्षत करते हुए शिक्षाविद। प्रो० पी०एस० चौहान ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए उद्योगों का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है यंहा पर पर्यटन, तीर्थाटन, बगवानी ऐसे उद्योग हैं जिनसे पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए उद्योगों का विकास किया जा सकता है।  
       देखें वीडियो: क्या कहा संजय चोपड़ा ने
श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के प्रतिनिधि उत्तराखंड शासन श्रम बोर्ड के सदस्य, पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि उद्योग और श्रमिक दोनो एक सिक्के के दो पहलू है, मजदूरो और उद्योगपतियों व कारखाना मालिको के साथ समन्वयक स्थापित हो सके इसके लिए सरकार के संमुख प्रस्ताव रखे जाएंगे वहीं उत्तराखंड के कोने-कोने में लघु उद्योगों की प्रबल संभावनाए है कि उनके हितो को ध्यान में रखते हुए उद्योग व श्रमिको के हितों को दृष्टिगत रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन उद्योग स्थापित किये जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा विश्वमंथन के आयोजकों द्वारा जो भी सुझाव व प्रस्ताव राज्य सरकार के लिए प्रेषित किये जायेंगे उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। 
समाजसेवी और आर०टी०आई कार्यकर्ता जे०पी० बडोनी ने कहा उत्तराखंड की सरकार पर ज़ोरदार हमला करते हुए उत्तराखंड में उद्योगों की दयनिय दशा के लिए ढाई -ढाई साल की सरकारो को दोषी बताया। समाज सेवी अनीता वर्मा ने प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर  उद्योग धंधे स्थापित करने का सुझाव रखा विचार गोष्ठी में आऐ हुऐ प्रतिभागियो का स्वागत गोष्ठी के आयोजक- के पी शर्मा, एडवोकेट मंजू कश्यप, मलकियत सिंह रौथान, शिवम् शर्मा, रीना शर्मा, आदि ने किया। विचार गोष्ठी में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी बेबी नाज, गोविंद कृपा सेवा समिति की अध्यक्ष अनीता वर्मा, समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा आदि ने विचार रखे गोष्ठी का संचालन समाजसेवी संजय वर्मा, ने किया। विचार गोष्ठी में आरोग्य फारमुलेशन कम्पनी के एम०डी डा० महेन्द्र आहुजा, जय श्री कृष्णा ग्रामोत्थान समिति के पदाधिकारी, पत्रकार शिवम् एकेडमी से शिक्षक, एडवोकेट आकांक्षा पुंडीर, श्रमिक नेता विरेन्द्र श्रमिक, इरशाद खान सहित मीडिया, उद्योग, वाण्जिय जगत के लोगों में शामिल हुए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours