हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। विकास कालोनी उत्थान समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में विकास कालोनी में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज चिकित्सालय और गोविंद कृपा सेवा समिति के सहयोग से निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक प्रति निधि मुकेश कौशिक, भाजपा नेता संजय चोपड़ा, गंगा शरण मददगार, समाज सेवा अनित वर्मा ने किया, विकास कालोनी उत्थान समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अरूण त्यागी, महामंत्री अवनिश जिंदल, हरीश भट्ट, वी० के० गुप्ता, डाक्टर पदम प्रसाद सुबेदी, अशोक मेहता, सतीश चन्द शर्मा, अश्वनी मित्तल, श्री राम शर्मा, जंग बहादुर, विनोद कुमार शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया,
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज चिकित्सालय के चिकित्सक दल के प्रमुख डाक्टर अरूण कुमार ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में 105 मरीजो के नेत्रो की निःशुल्क जांच कर दवाई वितरित की गई तथा आँखों के मरीजो को चशमो के नम्बर भी दिये गए, स्वास्थ्य शिविर लगाने के बारे मे समिति के अध्यक्ष द्वारा हरिद्वार की गूंज को बताया गया कि, स्वास्थ्य शिविर लगाने का हमारा तात्पर्य यह है, कि समाज के सभी वर्गो को इसका स्वास्थ्य लाभ मिल सके तथा ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य लाभ ले सके, ताकि समाज स्वस्थ रहे और एक नये भारत का निर्माण हो सके।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours