हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव बढेडी राजपूताना हरिद्वार रोड क्रिस्टल वर्ल्ड के निकट होली फैमिली हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया, शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया, वहीं विधायक आदेश चौहान ने कहांं कि होली फैमिली हॉस्पिटल से क्षेत्र के लगभग 35 गांवों के लोगों को सुविधा का लाभ मिलेगा,
देखें वीडियो: उद्घाटन करते हुए
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह हॉस्पिटल में उपचार के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं देखने को मिली है उन व्यवस्थाओं से होली फैमिली हॉस्पिटल में सही तरीके से जनता को लाभ मिल सकेगा, वही एमबीबीएस डॉक्टर अनिल दास ने बताया कि हॉस्पिटल में सभी तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध है
देखें वीडियो: रानीपुर विधायक आदेश चौहान
जिनसे आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा, उन्होंने बताया कि होली फैमिली हॉस्पिटल में बहुत ही सस्ता इलाज है ना के ही बराबर मरीजों से शुल्क लिया जाता है। उन्होंने डेंगू और अन्य बीमारियों से बचने के लिये घरेलू उपाय भी बताएं। इस अवसर पर डॉक्टर चेयरमैन राव सोहलत, डॉक्टर अनिल दास हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ,
देखें वीडियो: एमबीबीएस डॉक्टर अनिल दास
डॉक्टर नावेद, डॉक्टर रोशनी गुप्ता, डॉक्टर प्रेरणा सैनी, संरक्षक एवं भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य राज सैनी, राव शाहिद, चेयरमैन राव वरिश उर्फ काले खां अल्पसंख्यक आयोग सदस्य, राव मोनू, योगी चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours