हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। शक्ति और भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र समाप्त हो चुके हैं लेकिन नवरात्रि का उत्साह, उल्हास ओर उमंग महिलाओं ओर युवतियों संग पुरुषों में भी देखने को मिल रहा है, इनरव्हील क्लब हरिद्वार की ओर से आयोजित डांडिया में बीती रात संस्कृति के अनेक रंग बरसे सैकड़ों महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर डांडिया की प्रस्तुति दी बेहतर प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में डांडिया क्वीन का खिताब मीनू आहूजा ने जीता रानीपुर मोड़ के पास स्थित एक होटल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ होते ही मां दुर्गा के भजन पर प्रतिभागी महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी, 
इसके बाद डांडिया नृत्य शुरू हुआ जिसमें महिलाओं ने अलग अलग भजनों और गीतों पर सामूहिक प्रस्तुति देते हुए माहौल में चार चांद लगा दिए विशेष साज-सज्जा के साथ प्रतिभागी महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी, डांडिया नृत्य के साथ ही कई तरह की प्रस्तुतियां प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमें डांडिया क्वीन सहित अन्य प्रतियोगिताएं प्रमुख थे, निर्णायक ओ द्वारा किए गए आकलन के आधार पर विजेताओं का नाम घोषित किए गए, इस दौरान लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया विजेताओं के उसका निकले उनके उत्साह देखते ही बनता था, 
क्लब की अध्यक्ष विनीता गौनियाल ने सभी को डांडिया समारोह के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति के संरक्षण में एवं भूमिका निभाते है, उन्होंने क्लब की ओर से की जाने वाली सामाजिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया सचिव मोनिका अरोड़ा ने भी कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही जोश कंट्री स्थित विजडम ग्लोबल स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था साथ ही शैक्षिक उन्नयन के क्षेत्र में किए गए कार्यक्रमों की भी जानकारी दी, आपको बताते चले कि इनरव्हील क्लब हरिद्वार की ओर डाडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सभी क्लब द्वारा समाजहित मे किये जा रहे कार्यो की जानकारी भी दी गई तथा समाज से क्लब द्वारा सहयोग की अपील भी की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours