हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। साय समय 07:30 बजे श्रीमती गणेशी देवी पत्नी दुबलू् लाल ग्राम उत्तरों तहसील जिलासू चमोली द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री पुष्पा देवी उम्र 35 वर्ष जिसकी मानसिक स्थिति खराब है जिसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। आज उपचार के उपरांत लंगासू टैक्सी स्टैंड पर उतरने के पश्चात अपने गांव उत्तरों जाते वक्त लंगासू जंगल की ओर भाग जाना बताया, इस सूचना पर चौकी प्रभारी लंगासू एस आई नवीन नेगी व एच. जी मनोज तत्काल उक्त महिला की तलाश करने के लिए रवाना हुए, इसके उपरांत कल दिनांक 11/10/19 को चौकी लंगासु पर तीन अलग अलग टीम बनाकर जंगलों में खोजबीन कर स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई। और कल दिनांक 12/10/19 को सूचना मिली कि एक महिला ग्राम सभा बणसौली के जंगलों से आवाज लगा रही है इस सूचना पर चौकी लंगासू में एस आई नवीन नेगी महिला पीआरडी पूनम व एच.जी.मनोज को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा उक्त महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कर्णप्रयाग भर्ती करवाया गया तथा उक्त महिला की माता श्रीमती गणेशी देवी को महिला के उपचार कराने के लिए 500 भी दिया गये। उक्त महिला के परिजनों द्वारा चमोली पुलिस का सहृदय धन्यवाद दिया और भूरी भूरी प्रशंसा भी की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours