हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार।प्रेम नगर आश्रम के पास इनर व्हील क्लब द्वारा मंजर प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग प्रकार की वस्तुओं के स्टाइल लगाया गयेे, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विशाल गर्ग और इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष विनित गौनियाल द्वारा फीता काटकर किया गया, समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि जिस तरह की प्रदर्शनी यहां लगी है इससे अपनी प्रतिभा निखारने और दिखाने का मौका मिलता है।
                           देखें वीडियो
आने वाले समय में यह प्रदर्शनी बड़ी जगह लगाई जाएगी जिससे शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और प्रदर्शनी में खुलकर स्टाल लग सके। वही इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष विनीता गौनियाल ने बताया कि प्रदर्शनी का मकसद स्थानीय प्रतिभा को एक मंच प्रदान करने का है जिसके लिए इनर व्हील क्लब  हमेशा तत्पर रहता है। प्रदर्शनी में आर्य सुगन्ध संस्थान ग्राम मुस्सेपुर के दिव्यांग व अनाथ बच्चो को एक मंच उपलध कराया गया, जिसमें बच्चो ने अपने द्वारा बनाई गई कलात्मक, हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं बंदनवार, डलीया, कवर्स, साज सज्जा की अन्य वस्तुएं इत्यादि लोगो को बेच सके और अपने बलबूते पर अपनी जीविका चला सके। 
      देखें वीडियो: वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग
और इनर व्हील क्लब समय समय पर इन बच्चो की मदद करता रहता है। वही संस्थान प्रबन्धिका कमलेश आर्य ने बताया कि आर्य सुगन्ध संस्थान 27 वर्षोंं से दिव्यांग बच्चों के लिए समर्पित है संस्थान में दिव्यांग, मंदबुद्धि सौ और अनाथ बच्चों को नि:शुल्क आवाज, भोजन, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं नित्योपयोगी सामग्री आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने बताया कि संस्थान ने लगभग 22 बालक बालिकाओंं की शादी भी की है। 
देखें वीडियो: इनरव्हील क्लब अध्यक्ष विनीता गौनियाल
वहीं इनर व्हील क्लब की सचिव मोनिका अरोरा और रजनी मलिक ने भी प्रतिभाग लेकर प्रदर्शनी में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर दीपकला क्रिएटिविटी से दीप्ति, स्वस्तिक साड़ी, वसुंधरा हंडमेड साबुन, स्वाति मंगलम आर्ट एंड क्राफट सुरप्रीत बरुला आर्ट स्पेस, ऋद्धि सिद्धि पार्टी सोल्यूशन्स, चिकोग्रेस चॉकलेट्स, स्पार्स एन बर्न्स द नेहा खुराना, स्वर कृतियों, कोमोशन मर्चंडाइज, आकांशा भेल भारती भट्ट के स्टॉल भी लगे हुए थे। इस अवसर मनु क्वात्रा, गुंजन क्वात्रा व सात्विक मनकताल आयोजक रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours