हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। डी०पी०एस० स्कूल में चौथी व पाँचवीं कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, श्रवण कुमार ड्रामा, राधा कृष्ण नृत्य, हरियाणवी नृत्य, मिशन मंगल व छोटे छोटे बच्चों ने रामलीला की ड्रेस आदि पहनकर अनेक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं डी०पी०एस० स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ०अनुपम जग्गा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की काफी सराहना की, 
आपको बताते चले कि डी०पी०एस० स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ रामलीला में रावण के किरदार को बखूबी से निभाने वाली श्रीमती राखी ननकानी व अनाया ननकानी की टीम की डी०पी०एस० स्कूल प्रबंधन ने काफी तारीफ की और छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उक्त कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, इस अवसर पर डी०पी० एस० स्कूल के सभी अध्यापकगणो व नेहा सिंगल, नाइशा सिंगल, ज्योति सूरी, तनिष्का सूरी, आराध्या सूरी व छोटे छोटे सभी बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours