हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक गीता भवन रोड स्थित कार्यालय पर  आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता संरक्षक संजय चोपड़ा ने की संचालन महामंत्री सुमित कुंज ने किया बैठक में अपने चार सूत्रीय मुद्दों पर परिचर्चा की गई बैठक में तय किया गया राज्य कर विभाग द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर जीएसटी कानूनों के बारे में टूर ऑपरेटर को और जागरूक किया जाए और 1 नवंबर से जीएसटी कानून को अपना  कर राज्य कर विभाग उत्तराखंड टूर ट्रेवल एसोसिएशन के संयुक्त अभियान  के साथ शहरी क्षेत्र में एक दिवसीय सर्वजनिक कैंप का आयोजन कर सभी टूर ऑपरेटरों  ट्रैवल व्यापारियों का पंजीकरण किया जाए बैठक के माध्यम से सरकार से यह भी मांग की उत्तराखंड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से पर्यटन विकास समितियों का गठन किया जाए, इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा सरकार के संरक्षण में टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन के संयुक्त समन्वयक में धर्मनगरी हरिद्वार में पर्यटन विकास समिति का गठन किया जाना न्याय संगत होगा राज्य कर विभाग द्वारा नए जीएसटी कानूनों के बारे में पर्चा फोल्डर छपवा कर सभी टूर ऑपरेटर व आम व्यापारी जो जीएसटी के दायरे में आते हैं उन्हें जागरूक कर नए जीएसटी कानून के बारे में बारीकी से जागरूक किया जाना अति आवश्यक है इसके दृष्टिगत पर्चे छपवा कर टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन के सहयोग से सभी व्यापारियों को युद्ध स्तर पर जन जागरण अभियान के साथ सहयोग के लिए प्रेरित करना होगा उन्होंने कहा कि हरिद्वार  धर्म नगरी में काफी संख्या में टूर एंड ट्रेवल व्यापारी हैं जो कि उत्तराखंड चार धाम यात्रा उत्तराखंड के कोने कोने में मठ मंदिरों व प्राकृति सौंदर्य करण को अपने व्यापार के माध्यम से रूबरू कराते हैं इसके दृष्टिगत पर्यटन विकास समितियों का गठन किया जाना औचित्य पूर्ण होगा। टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उमेश पालीवाल, महामंत्री सुमित श्री कुंज ने संयुक्त रूप से कहा हम सब सभी ट्रैवल व्यापारी टूर ऑपरेटर नए जीएसटी कानून के दायरे में पहले से ही कार्य कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नए जीएसटी कानूनों की जानकारी नहीं है इसीलिए राज्य कर विभाग टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन अपने संयुक्त अभियान में सभी ट्रैवल व्यापारियों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा जीएसटी कानून के क्रियान्वयन करवाने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा पूर्व में राज्य कर विभाग द्वारा नय जीएसटी कानून के बारे में बताए जाने के लिए व जागरूकता के इस अभियान को सार्थक करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें टूर ऑपरेटर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था उसी की तर्ज पर ट्रैवल  व्यापारी जीएसटी के दायरे में आकर अपने व्यापार को  संचालित करें। टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में अर्जुन सैनी, धर्मेन्द्र मिश्रा,हरीश भाटिया, नवीन कुमार, गौरव बागान, चन्द्रकांत शर्मा,भुवन गोस्वामी, अरविंद खनेजा बॉबी, बंटी कुमार व बंटी भाटिया आदि प्रमुख रूप से सम्मलित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours