हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव कासमपुर बुड्ढाहेड़ी में सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने नारे लगाते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया, ग्रामीणों ने विधायक सुरेश राठौड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायक सुरेश राठौड़ ने विधायक बनने से लेकर अब तक इस क्षेत्र में आने की जहमत तक नहीं उठाई है, ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जी ने इस क्षेत्र को पाकिस्तान समझ रखा है शायद इसी वजह से आज तक इन गांव में कोई भी कार्य नहीं कराया गया है और यहां की जनता ने भारी मतों से उन्हें विजयी बनाकर भेजा था लेकिन विधायक ने अपनी मानसिकता दर्शाते हुए यहां कोई भी विकास कार्य नहीं करा है जिस कारण क्षेत्र के ग्राम वासियों में विधायक के विरुद्ध रोष पनप रहा। 
देखें वीडियो
आपको बता दे कि क्षेत्र में सड़कों का बहुत बुरा हाल है जगह-जगह सड़कों में गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं पता ही नहीं चलता किस सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है गहरे गड्ढों से गिरकर आए दिन मुसाफिर भी चोटिल हो रहे हैं लेकिन प्रशासन या किसी भी जनप्रतिनिधि ने क्षतिग्रस्त सड़कों का संज्ञान नहीं लिया है ग्राम वासियों का आरोप है कि चुनाव के समय वोट लेने के लिए पार्टी उम्मीदवार बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन जीतने के बाद कोई भी विकास कार्य क्षेत्र में नहीं किया जाता है। इस अवसर पर मोहम्मद इरफान, कुर्बान अली, सलमान, कासिम, शमशेर, निसार, नूर अहमद, अफजाल, ताजिम, वाजिद, नसीम अहमद, माबूद, शहजाद अली, मास्टर अजीम, हाफिज सलीम, मोहम्मद समीम, इरशाद अली आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours