हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को धर दबोचा है आरोपियों के पास से 22 हाफ हरियाणा मार्के के बरामद किए गए हैं वहीं आबकारी निरीक्षक शिव प्रसाद व्यास ने बताया हमें दो-तीन दिन से लगातार सूचना मिल रही थी कि हरियाणा से शराब लाकर लक्सर में कुछ शराब तस्कर शराब की तस्करी कर रहे हैं मुखबिर की सूचना पर हमने घेराबंदी कर दो शराब तस्करों को धर दबोचा, उनका कहना है कि आरोपी काफी दिनों से लक्सर में शराब तस्करी का काम कर रहे थे आरोपी प्रदीप पुत्र मांगेराम व प्रदीप पुत्र लोकेंद्र सम लक्खा कस्बा जिला पानीपत हरियाणा के निवासी है उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है आपको बता दें कि आबकारी विभाग 22 हाफ शराब की बोतलें पकड़कर अपनी पीठ थपथपाता नजर आ रहा है जबकि लक्सर क्षेत्र में शराब तस्करों का बोलबाला है अब देखना यह होगा कि आबकारी विभाग पीठ थपथपा ने की बजाए और कितने शराब तस्करों पर कार्रवाई कर पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours