हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दिनाँक 21/10/2019 को रानीपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलेमपुर मे सलेमपुर निवासी अफजाल उर्फ बाबू पुत्र असगर पर शाहरुख पुत्र खुर्शीद निवासी उपरोक्त ने धारदार हथियार से कई वार किये जिसमे अफजाल बुरी तरह जख्मी हो गया आनन फानन मे घायल को रानीपुर झाल स्थित भूमानन्द अस्पताल मे लाया गया अस्पताल मे प्राथमिक इलाज के दर्मियान ही  अफजाल उर्फ बाबू की मृत्यु हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुँचे तथा गैस प्लांट चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सत्येंद्र नेगी मय हमराह फोर्स के घटना स्थल पर पहुँचे घटनास्थल से उप निरीक्षक सत्येन्द्र नेगी द्वारा हमला मे प्रयुक्त हथियार आदि को कब्जे मे लेकर मौका मुआयना फोटो खीचे कर अग्रिम कार्यवाही की गई, मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर उक्त अभियुक्त के खिलाफ 302 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अपराध पंजीकृत किया गया, अपराधी के फरार होने तथा घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम का गठन कर शीघ्र अपराधी को पकडने के लिए अग्रिम उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किया गये, जिसमे गठित टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को सलेमपुर त्रिराहा से गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया, उक्त घटना के सफल अनावरण के लिए गठित टीम मे मुख्य रूप से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, चौकी औघोगिक क्षेत्र के इंचार्ज उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नेगी, उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, सन्तराम चौहान, गोपीचंद शामिल थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours