हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भेल वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों और भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में फोउंड्री गेट पर हिंद मजदूर सभा का विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें सर्वजनिक उपकरणों के बेचे जाने व बेल के श्रेणियों को दिवाली से पूर्व बोनस दिए जाने की बैठक न किए जाने का विरोध जताया, उन्होंने कहा कि भेल प्रॉफिट मेकिंग कंपनी है जो प्रत्येक वर्ष सरकार को अच्छा लाभ देता आ रहा है लेकिन भारत सरकार ने भेल की 4- 5 नॉन कोर यूनिट को बेचने की हरी झंडी दे दी है, जिससे भेल के श्रमिकों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा, उन्होंने कहा कि भेल प्रबंधक ने भी अभी तक दिवाली पर अपने कर्मचारियों को एसआईपी, बोनस के भुगतान के लिए संयुक्त समिति की बैठक नहीं बुलाई है जिससे श्रमिकों के भुगतान अधर में लटक गए हैं उन्होंने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के हितों में बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है लगातार एक के बाद एक कर कंपनियां बंद होती जा रही है, श्रमिक सड़कों पर आ चुके हैं, श्रमिकों के आगे रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो गया है बच्चों की शिक्षा, पालन पोषण में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन केंद्र सरकार की आंखें खुलने का नाम नहीं ले रही है, सरकार देश को अंधकार की ओर धकेल रही है इस अवसर पर हिप के महामंत्री मनीष सिंह, सीएफएफपी महामंत्री सचिन शर्मा, पंकज शर्मा, नरेश सिंह, राधेश्याम, मुकेश, बीरेंद्र, राजीव, अशोक, गगन वर्मा, संजय आदि सैकड़ों श्रमिकों ने भाग लिया, सभा का संचालन मनीष सिंह ने एवं अध्यक्षता एमपी सिंह ने की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours