हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फुरकान अली) हरिद्वार। आबाद अली पुत्र लतीफ अली निवासी बसेड़ी खादर ने लक्सर बाजार चौकी में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति निवासी लक्सर थाना को उसने लगभग 4 साल पूर्व 20000 रुपए दिए थे आरोप है कि दिनांक 12-10-2019 को जब उसने ने अपने पैसे से मांगे तो उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और गोली मारने की धमकी देने लगा, इस बीच शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उनके चुंगल से मुझे छुड़ाया, जाते जाते वे लोग मुझे गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए, आबाद अली ने पत्र में बताया कि जिसको आबाद ने पैसे दे रखे है, वह अपराधी किस्म का व्यक्ति है, मैं रात के समय अपनी फल की दुकान पर रहता हूं मुझे इन लोगो से आपनी जान माल का खतरा है उन्होने पुलिस को पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours