हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों को पाने के लिए सड़क पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नगर स्थित प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश का किसान आज भुखमरी के कगार पर है, कोई भी सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है।मजबूरन किसानों को अपना अधिकार पाने के लिए सड़क पर आकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का बकाया मूल्य भुगतान शीघ्र न किया तथा उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो अंबावत गुट किसानों के हितों की लड़ाई सड़क पर आकर लड़ेगी। प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया तथा बकाया गन्ना भुगतान नहीं किए जाने पर सरकार की आलोचना की। कहा कि गन्ने का नया सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों का भुगतान नहीं होने से आज किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है और आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है।किसानों को गन्ने के अलावा अन्य उपज का मूल्य भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है ना उसे खाद-बीज खेती के उपकरण में कोई छूट दी जा रही है और ना ही किसानों के बेरोजगार नौजवानों को नौकरियां दी जा रही है।। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है। विकास कार्य ठप पड़े हैं तथा प्रदेश में किसानों के साथ-साथ गरीब मजदूर भी बेहद परेशान है। उन्होंने गन्ने का दाम ₹500 प्रति कुंटल किए जाने की मांग की। रुड़की पहुंचकर उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सुना। भारतीय अंबावत की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों व मजदूरों की अनदेखी कर रही है देश का किसान आज भुुुखा मरने पर मजबूर है। उन्हें उनकी फसल का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भाकियू अंबावत किसान हितों की लड़ाई जारी रखेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह अंबावत ने विकास सैनी को उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर भाकियू अंबावत के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरके त्यागी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राव इरशाद खा, पूर्व प्रदेश महामंत्री जसविंदर सिंह एडवोकेट, किसान नेता गुलजार अहमद, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आदिल, निसार अहमद, राजेंद्र चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष, निसार अहमद,नीरज चौधरी, रविंद्र सिंह, नितिन चौधरी, सहदीप, जयप्रकाश, पवन तोमर, राजेंद्र सिंह भाटी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कोमल रानी, फुरकान अहमद, प्रदीप कुमार आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours