हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए पुलिस लाइन हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र का अनावरण किया गया एवं माल्यार्पण करते हुए सलामी दिलवाई गई तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई एवं उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को जानकारी दी गई, उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरिद्वार व पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन हरिद्वार मे नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे, साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी कोतवालियों, थानो, चौकियों एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours