हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कंट्रोल रूम द्वारा उक्त सूचना प्रसारित करने के पश्चात सभी थानों चौकियों एवं प्रभारियों द्वारा तत्काल बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई, जिसमेें समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में की जा रही चेकिंग का निरीक्षण किया गया, तो समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं चेतक मोबाइल द्वारा सूचना पर बैरियर लगाकर सगन चेकिंग की जा रही थी जिसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीर घटना की सूचना पर जनपद पुलिस की कार्यशैली एवं रिस्पांस टाइम पर संतोष जताया एवं भविष्य में गंभीर सूचनाओं और अधिक त्वरित कार्रवाई करते हुए रिस्पांस टाइम सुधारने हेतु निर्देशित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours