हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हर साल की तरह इस साल की भांति भी हरिद्वार मायापुर रंगमंच मैदान पर मंगलवार को रावण वध कर भगवान श्री राम, माता सीता का दरबार लगाकर राजतिलक किया गया। लीला के सभी पदाधिकारी, सदस्यों तथा कलाकारों ने भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान को तिलक किया। इसे देखकर दर्शकों ने खुशियां मनाई, आपको बताते चले कि अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि कुम्भकर्ण वध के पश्चात रावण पूरी तरह से निराश हो गया था, उसके सभी महारथी मारे जा चुके थे, अन्त में रावण स्वयं राम से लड़ने हेतु युद्ध के मैदान में पहुंचा, राम और रावण के मध्य भयंकर युद्ध हुआ, राम ने अनेकों प्रकार से रावण को मारने का प्रयास किया किन्तु रावण मर नहीं रहा था, राम ने विभीषण की ओर देखा तो रावण ने विभीषण को मारने हेतु तीर चला दिया। राम ने तीर का प्रहार अपनी छाती पर ले लिया। इसे देखकर विभीषण प्रभावित हुए और उन्होंने रावण की मृत्यु का राज राम को बता दिया। 
अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि राम ने 31 तीर एक साथ छोड़े जिससे रावण के दस शीश, बीस भुजायें एक साथ कटने के साथ ही नाभि को अमृत कुंड भी सूख गया। रावण के मरते ही रामा दल में खुशी की लहर दौड़ गई। सीता जी को ससम्मान लंका से वापस लाकर श्रीराम लक्ष्मण सीता सहित 14 वर्षो की अवधि पूर्ण होते ही अयोध्या पहुंचे, आपको बताते चले कि पवन अग्रवाल ने समाजसेवी भोला शर्मा को अपने कतर्व्य के प्रतीक काफी लग्नशील बताते हुए कहा कि भोला शर्मा आज के समय में युवाओ की दिल की धड़कन बने हुए है, ओर समाजसेवी के रूप में उभरता हुआ चेहरा है, समाजसेवी भोला शर्मा ने अमित बौरी, समीर शर्मा, राजू मनोचा व अशोक गौतम को सम्मानि किया, आपको बताते चले कि भोला शर्मा ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल जी का रामलीला से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नही चल रहा था, ओर उन्हें कई बार डॉ० के पास भी लेकर जाया गया, फिर भी वो अपना स्वास्थ्य न देखकर रामलीला में आये, उसे देखते हुए भोला शर्मा ने पवन अग्रवाल जी की शॉल उड़ाकर स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया, रामलीला के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने रामलीला पूर्ण रूप से सम्पन होने पर रामलीला के सभी पात्रो ओर जो पूर्ण रूप से निस्वार्थ तन, मन, धन से जो सेवा करते है, अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने उनकी भवनों की कदर करते हुए, भो, ओर लोगों को आगे की ओर उत्साह बढ़ाने के लिए रंगमंच के हर कलाकारो को अनेको उपहार देखर उत्साह वर्धन किया, इस अवसर पर सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours