हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम ऑपरेशन मुक्ति के चलते सीओ सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह के सानिध्य मे आज एस०एम०जे०एन० डिग्री कॉलेज हरिद्वार में मृणाली ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से लोगों को बढ़ती भिक्षावृत्ति को रोकने के प्रति जागरूक किया जिसमें हरिद्वार पुलिस से निरक्षक मनोज मैनवाल, एस०आई नंदकिशोर गोवालिया, भवानी शंकर पंत व पुलिस टीम मौजूद रहे,
कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील बत्रा ने भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सभी जन नागरिकों से शपथ दिलाई व अमन सिखोला सह मीडिया प्रभारी विधानसभा हरिद्वार द्वारा कविता के माध्यम से भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक संदेश दिया, मृणाली ग्रुप हरिद्वार से ग्रुप अध्यक्षा अमीषा पोखरिया, आशीष गौड़ (अध्यक्ष एक पहल) शादाब सलमानी, साक्षी शर्मा, अश्वनी पालीवाल, नितिन पोखरिया आदि उपस्थित रहे,
नाटिका में सभी कलाकार एस०एम०जे०एन० डिग्री कॉलेज हरिद्वार से रहे, आपको बताते चले कि देहरादून के बाद जनपद हरिद्वार दूसरा ऐसा जनपद जहाँ पर भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे बेसहारा और गरीब बच्चो को शिक्षा से जोडने का कार्य चल रहा है, जिसमे काफी हद तक सफलता मिल रही है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours