हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। करवाचौथ पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और रीति-रिवाज के साथ मनाया गया, पति की दीर्घायु की कामना को महिलाओं ने व्रत रखा। शाम को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बायना निकाला। करवा चौथ का व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं के जीवन में यह पर्व अपार खुशियां लेकर आया। बृहस्पतिवार के दिन पर्व को और अधिक खास बनाने में महिलाओं ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सजनी, सजना के सजी और निर्जल व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। सूर्यादय के साथ शुरू हुआ व्रत रात को चांद और पति के दीदार के साथ पूरा हुआ। श्रृंगार के लिए सुबह से ही ब्यूटी पार्लर पर भीड़ रही, दोपहर बाद घर-घर में महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं से करवाचौथ की पारंपरिक कथा सुनी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
                   मानसी चौहान (हरिद्वार)
इसके पश्चात महिलाओं ने शाम के समय पूजा कर बायना निकाला और अपनी सास व बुजुर्ग महिलाओं को भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि चांद के नजर आते ही महिलाओं ने चंद्रमा के दर्शन कर अ‌र्घ्य दिया और पति के हाथों से जल ग्रहण कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। दिन भर व्रत रखने के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर खूब रौनक रही। करवाचौथ का व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया, छलनी से ही चांद के दीदार कर पति के भी दीदार किये। आपको बता दें कि हरिद्वार क्षेत्र शिवलोक कॉलोनी निवासी मानसी चौहान ने बताया कि करवा चौथ का त्यौहार पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है, इस त्यौहार को लेकर बाजारों में सारा दिन खूब चहल-पहल रही, महिलाओं ने बाजारों में चूडिय़ों, ज्वैलरी, कपड़े, साड़ी, सूट, मिठाई आदि की खूब खरीदारी की। 
        राखी ननकानी व श्रुति ननकानी (हरिद्वार)
वहीं दूसरी ओर हरिद्वार क्षेत्र बिल्केश्वर कॉलोनी निवासी राखी ननकानी एवं श्रुति ननकानी ने बताया कि हिंदू धर्म में करवा चौथ का त्यौहार बड़े धूमधाम से बनाया जाता है, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और फिर रात को चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर और पति का चेहरा छलनी से देखने के बाद व्रत खोलती हैं, महिलाएं इस त्योहार को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाती है, पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांगती है, इस चक्कर में कई बार महिलाएं अपने स्वास्थ्य की परवाह भी नहीं करतीं है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours