हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। रूडकी शहर मे आज नहर पटरी पर स्पीड ब्रेकर से उछलकर एक महिला और उसके बच्चे को गंभीर चोटें आई, उसके बाद हेड कोंस्टेबल जाहुल हसन एवं हेड कोंस्टेबल रोहित द्वारा घायलो को सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, सखावत पुत्र जान मुहम्मद निवासी खोतवा माजरा थाना बड़गांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार मे अपनी रिश्तेदारी मे आये हुए थे, उक्त जब अपनी रिश्तेदारी से वापस अपने गाँव मे जा रहे है, तभी स्पीड ब्रेकर पर उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया,
जिसमें उक्त पत्नी शाइस्ता और बेटे रिहान को कोनी और माथे में गंभीर चोटे आई, इसके पश्चात वहाँ वाहन चैकिंग मे डयूटी पर तैनात सीपीयू के उक्त दोनो पुलिसकर्मियों द्वारा दरियादिली और मानवता की मिशाल पेश करते हुए, बिना समय गवाये राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रूडकी मे पहुँचाया, जहाँ पर चिकित्सको द्वारा उक्त दोनो घायलो का इलाज किया गया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours