हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने यह भी आरोप लगाया की अस्पताल के स्थान पर ओ०पी०डी० खोले जाने की झुठी घोषणा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व जनप्रतिनिधियो द्वारा की गयी थी लेकिन इस और भी कोई कार्यवाही नही हो पा रही है। क्रोधित कांग्रेसियो ने जोरदार नारेबाजी कर पुतला फूंका, हरिद्वार के विधायक व कैबिनेट मंत्री उत्तरी हरिद्वार की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझते है। ये तो आज फिर साबित हो गया की उत्तरी हरिद्वार के बसंत भवन में ओ०पी०डी० भी निकली जुमला।
देखें वीडियो
आर०टी०आई० में एम्स प्रशाशन ने कहा हमारे पास ऐसा कोई प्रस्ताव ही नही आया। हमें कोई जानकारी नही। कांग्रेसियों ने कहा कि अब सवाल मंत्री जी के साथ सेल्फ़ी लेने वाले। और मंत्री जी की ओ०पी०डी० के बयान के बाद समर्थन में छाती फाड़ कर चिल्लाने वाले मंत्री जी के चाटुकार लोग शर्म से चुल्लू भर पानी में डूब मरेंगे। या बेशर्म अभी भी बहस करेंगे। यादव व ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में अस्पताल निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता काफी समय से क्षेत्रवासी करते चले आ रहे है। लेकिन जनप्रतिनिधियो द्वारा मात्र ओ०पी०डी० खोले जाने की घोषणा भी झुठी साबित हुई। क्षेत्र के लोगो को झूठे वादे कर गुमराह करने का काम किया जा रहा है। नितिन यादव ने कहा उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की घनी आबादी को देखते हुए अस्पताल का निर्माण जनहित में किया जाना जरुरी है लेकिन ओ०पी०डी० के खोले जाने की घोषणा भी कोरी साबित हो रही है। रवि कश्यप ने कहा लोगो के साथ धोखा किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश नही किया जायेगा। कांग्रेसी नेता मधुकांत गिरी ब्लॉक महासचिव तुषार कपिल व प्रशांत शर्मा ने कहा ओ०पी०डी० की घोषणा भी कोरी साबित हुई है। आबादी के हिसाब से अस्पताल का निर्माण उत्तरी हरिद्वार में किया जाना जरुरी है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते अस्पताल का निर्माण नितान्त जरुरी है। गार्गी राय, नीलम शर्मा व नितिन शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा की अस्पताल का निर्माण जनहित में किया जाना चाहिए। अस्पताल निर्माण को लेकर भी पूर्व में कई तरह के आश वासन क्षेत्र के लोगो को दिए गए। जनप्रतिनिधि जनता के बीच घोषनाये तो करते है लेकिन पूरा नही करते। राजीव गर्ग, विशाल निषाद व शिव कुमार राजपुत ने कहा उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल नही होने के कारण मरीजो को इधरउधर भागना पड़ता है। आपातकालीन स्तिथियों में मरीजो को उपचार नही मिल पाता है। प्रदर्शन करने वालो में शिवम् गिरी, विक्की राजपुत, मोनू राजपूत, गोविन्द,नितिन शर्मा, अजय कुमार, ओमप्रकाश,अंशुल कुमार, अरविन्द तोमर व दसनाथ पवन कुमार आदि उपस्तिथ थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours