हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट कई बैनर तले आज अकबरपुर उद में राज्य रक्त संचरण परिषद के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपजिला अधिकारी पूरण सिंह राणा और नगर पालिका लक्सर के चेयरमैन अमरीश गर्ग द्वारा किया गया, कार्यक्रम के दौरान मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डाक्टर अनिल वर्मा भी उपस्थित थे, रक्तदान शिविर में नगर पालिका लक्सर के चेयरमैन अमरीश गर्ग ,मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डाक्टर अनिल वर्मा, कुंदन सिंह, अलोक मोरोलिया तथा कर्मचारियों और कामगार बंधुओ ने उत्साह के साथ रक्तदान किया, और नगर पालिका लक्सर के चेयरमैन अमरीश गर्ग ने श्री सीमेंट लिमिटेड की सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम लगातार करते रहने के किया भूरी भूरी प्रशंशा की, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डाक्टर अनिल वर्मा भी श्री फाउंडेशन ट्रस्ट कई कार्यकर्मो से प्रभवित दिखाई दिया, उपजिला अधिकारी पूरण सिंह राणा ने वर्तमान हालत को देखते हुऐ रक्त दान की आवश्यकता बताई, नगर पालिका के चेयरमैन अमरीश गर्ग ने भी डेंगू के दौरान रक्त की कमी ना हो, इसका लिया सभी को रक्त दान काने हेतु आव्हान किया गया, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डाक्टर अनिल वर्मा ने भी बताया की डेंगू के दौरान कभी कभी प्लेटलेट्स चढाने की जरुरत पड़ती है, रक्त की जरूरत पड़ती है उन्होंने भी श्री सीमेंट लिमिटेड बहुत ही प्रशंसा की, वही श्री कुंदन सिंह ने कहा की हमारी संस्था हमेश ऐसे कार्यो मैं अग्रणी भूमिका निभाती है श्री अलोक मोरोलिया ने कहा की हमेशा हर छह महीनो में रक्तदान करते रहते है, उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़ कर कोई भी दान नहीं है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours