हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नम्बर 10 काशीपुरा से पार्षद विनीत जोली द्वारा हाउस टैक्स के फार्म भरवाए गए, साथ मे वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष जाटव भी मौजूद रहे, पीयूष जाटव ने बताया कि बहुत जल्द नगर निगम द्वारा सभी को हाउस टैक्स की रसीद दे दी जाएगी, काशीपुरा के लोग सालों से यहां पर हाउस टैक्स लगाने के प्रयास में लगे हुए थे, बहुत सरकार आई किसी भी सरकार ने लोगो की भावनाओं का ख्याल नही किया, लेकिन भाजपा की सरकार द्वारा जन समाज की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा गया तथा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की कोशिशों से आम समाज की भावनाओं का ख्याल रख कर, हाउस टैक्स द्वारा लागू कराया है, जिसमें लोगो ने मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया, और संकल्प लिया कि 2022 मे फिर से मदन कौशिक को जीता कर उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस दौरान वार्ड प्रभारी अमित गौतम, रवि सागर, राकेश जाटव, विक्की कांडपाल, विक्की जाटव, रोहित जाटव, गौरव जाटव, अमित जाटव, भारत जाटव, राहुल जाटव, नितिन जाटव, विजय कुमार व दौलत राम आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours