(मनीष लखानी) हरिद्वार। सोशल मीडिया में (बी) नेगेटिव ब्लड डोनर हेतु चल रहे सन्देश को पढ़कर हरिद्वार का 22 वर्षीय युवा जो कि एस०एम०जे०एन० कॉलेज का छात्र है, ब्लड डोनेट करने के लिए देहरादून पहुँचा, आपको बता दे कि सोशल मीडिया में गुरुवार की रात 12 बजे करीब देहरादून के एक मरीज छवि लाल के लिए डोनर की मांग हेतु सन्देश प्रसारित हुआ था, जिसमे मरीज के प्लेटलेट्स काउंट मात्र 2000 होने की बात कही गयी थी, जिसके लिए एक डोनर की आवश्यकता थी, जो कि जम्बो पैक के माध्यम से प्लेटलेट्स दे सकता था, सन्देश पढने के बाद युवा मधुर अनेजा ने ब्लड वॉलनटिअर्स टीम से सम्पर्क साधा और डोनेशन के लिए तैयार होने की बात कही, जिसके बाद टीम के द्वारा अपने सदस्य के साथ मधुर को देहरादून आई०एम०ए० ब्लड बैंक भेजा गया, जिससे वह जरूरतमंद की मदद कर सके, आई०एम०ए० पहुचने के बाद मरीज के रिश्तेदार द्वारा बताया गया कि डॉक्टर ने अब जम्बो के लिए मना कर दिया है, और पेशेंट को भी जवाब दे दिया है, जिस कारण युवा डोनेशन नही कर पाया, इस बारे में जब हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS न्यूज ने मधुर से बात की तो मधुर ने बताया कि उन्हें बहुत दुख हुआ कि वह डोनेशन नही कर पाए मधुर का कहना है, कि रक्तदान के क्षेत्र में सबको आगे बढ़कर जरूरतमन्द की मदद करनी चाहिए, जिससे किसी की जान बच सके, मगर हमे गर्व है, अपने इस युवा पर जो अनजान की जान बचाने के लिए आगे आया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours