हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। वार्ड नंबर 12 के पार्षद विकास कुमार अपने समर्थनों के साथ कांग्रेस पार्टी के हाथ को छोड़कर भाजपा के कमल को थाम लिया है, यानी विकास कुमार ने बडे ही जोश खरोश के साथ आज भाजपा मे शामिल हो गये, आज विकास कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ खन्ना नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुँचे, भाजपा कार्यालय मे भव्य स्वागत हुआ तथा भाजपा सदस्यता ग्रहण कराई गई, कार्यक्रम में कांग्रेस छोडकर भाजपा मे शामिल हुए, विकास कुमार को मुकेश कौशिक ने फूल की माला पहनाकर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि अन्य दलों से कई गुणा अधिक सम्मान भाजपा में दिया जाएगा, आपको बताते चले की हरिद्वार कांग्रेस के एक और पार्षद ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव में निर्मला छावनी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विजय हासिल करने वाले विकास कुमार ने अपने विरोधी को मात देते हुए जीत हासिल की थी, उसके बाद से विकास कुमार अपने क्षेत्र में कार्य करने को लेकर काफी सक्रिय रहे, आज विकास कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ खन्ना नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुँचकर सदस्यता ग्रहण की गयी, सदस्यता ग्रहण प्रोग्राम मे भाजपा कार्यकर्ताओ के रूप मुकेश कौशिक, नरेश शर्मा, विकास तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, कामनी सडाना व राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे, तथा जोर शोर से विकास कुमार का स्वागत भाजपा पार्टी मे किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours