हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड के लक्सर में रुड़की लक्सर मार्ग का मामला तूल पकडता जा रहा है, बता दे कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता लगातार रूडकी लक्सर मार्ग का निमार्ण जल्द कराय जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। आज लक्सर रुड़की तिराहे पर पहुंचकर भाजपा सरकार सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल निंशक मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए और सांसद निंशक का पुतला दहन किया। इस दौरान उनके द्वारा लक्सर तहसील मे एक ज्ञापन एसडीएम के नाम सौपा गया। जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया है, की पिछले 4 वर्षों से रुड़की लक्सर रोड की कोई मरम्मत नहीं हुई है, जिस कारण सड़क में बड़े बड़े गढ्ढों ने तालाब का रूप ले लिया है, लोगों को सडक पर चलना मे भी परेशानी हो रही है, और सड़क दुर्घटनाओं में लगातार मृत्यु दर बढ रही है अगर 15 दिनो के अन्दर लक्सर रूडकी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तो, काग्रेंस सेवादल कार्यकर्ता अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह मंत्री बनने के बाद लक्सर को भूल गए हैं। यहां के नौजवान किसान यहां के मजदूरों को भूल गए हैं, उन्होंने लक्सर की जेके टायर कंपनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जेके टायर कंपनी में मजदूरों का वेतन काटा जा रहा है, किसानों पर भी मुकदमें दर्ज हो रहे है और लक्सर की जनता रूडकी लक्सर मार्ग का निर्माण नही होने से तडप रही है। उन्होन कहा मंत्री बनने के बाद सांसद निंशक का मकशद खत्म हो गया है। उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगामी 8 नवम्बर तक रुडकी-लक्सर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तो 9 नवम्बर को कांग्रेस सेवादल के लोग नंगे होकर प्रदशन करेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours