हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सोशल मीडिया का सदुपयोग करना कोई एसएमजेएन कॉलेज के छात्र मधुर अनेजा से सीखे हरिद्वार के रहने वाले 22 वर्षीय मधुर अनेजा ने सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हुए, आज देहरादून पहुंचकर 58 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाई मधुर बताते हैं सोशल मीडिया के माध्यम से उनको जानकारी मिली कि देहरादून में एक व्यक्ति जिसकी डेंगू के चलते प्लेटलेट्स काफी कम हो गई है और उसे एक ऐसे डोनर की आवश्यकता है जो जंबो पैक के माध्यम से प्लेटलेट्स डोनेट कर सके क्योंकि ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव है और वह प्लेटलेट्स डोनेट करने बिना समय गवाए देहरादून हॉस्पिटल पहुंचे और जंबो पैक के माध्यम से प्लेटलेट्स डोनेट की मधुर ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम से बाहर जाना था मगर उन्होंने काम छोड़कर सहायता करना उचित समझा इसलिए वह देहरादून पहुंचे, उन्होंने राष्ट्रीय अखबार हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS पोर्टल के माध्यम से हरिद्वार की जनता से अपील की है कि जब भी आपको ऐसा लगे कि आप किसी के काम आ सकते हैं तो रक्तदान करने अवश्य पहुंचे रक्तदान एक ऐसा दान है जिसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता रक्तदान के माध्यम से अगर आप किसी का जीवन बचा सकते हैं तो इससे बड़ा पुण्य का काम और कुछ नहीं हो सकता।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours