हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के द्वारा आज सरकार के खिलाफ धरने के माध्यम से आयुर्वेदिक कॉलेज आयुष के धरना दे रहे थे। आंदोलनकारियों का राज्य सरकार पर आरोप है कि निर्दोष विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे पर निर्मम तरीके से लाठी चार्ज किया गया। यही ही नही वहाँ उनको समय पर दून अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा उचित इलाज ना मिलने पर उत्तराखंड सरकार और चिकित्सकों की कड़ी निंदा की गयी। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति होती है तो राज्य आंदोलनकारी सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे।
आंदोलनकारी मंच के प्रदेश महामंत्री डी०एस गुसाईं ने कहा कि यह जनतंत्र है और जनतंत्र में सब को अपनी बात रखने का पूर्ण अधिकार है। सरकार को तानाशाही व्यवहार ना करते हुए विद्यार्थियों को संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट करना चाहिए था। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूरी, प्रदीप कुकरेती, वेद प्रकाश शर्मा, महा अधिवक्ता रमन शाह, महेंद्र सिंह रावत, जब्बर सिंह पावेल, मीडिया प्रभारी मनीषा वर्मा, द्वारिका बिष्ट व सुलोचना भट्ट सहित सैकड़ो आंदोलनकारी उपस्थित थे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours