हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। ब्लॉक भगवानपुर के ग्राम हंसना वाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा संगठित समूह को डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, यह प्रशिक्षण 7 दिनों तक चला जिसमें महिलाओं को अलग-अलग माध्यम से बल्ब बनाने सिखाए गए, इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक खंड विकास अधिकारी कुसुम डोबरियाल ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह प्रशिक्षण के बाद सभी महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं अन्य योजनाओं के तहत सहयोग करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक दिव्या यादव कार्यक्रम समन्वयक राव असकर अली, विपिन सैनी, राजबहादुर सैनी, पारस सैनी, विनीता एवं प्रशिक्षण में प्रतिभागी महिलाएं उपस्थित रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours