हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ऑपरेशन मुक्ति के तहत तीसरे चरण के अंतर्गत प्रथम चरण में चिन्हित किए गए वे बच्चे जो पिरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए गए थे टीम 3 के सदस्यों द्वारा 9 बच्चों का ऐडमिशन क्षेत्र अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कराया गया, जिनमें से 5 बच्चों का एडमिशन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुकर्रमपुर तथा 4 बच्चों का एडमिशन उच्च प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर में कराया गया, टीम 3 द्वारा कुल 27 बच्चों को शिक्षा से जोड़ इन बच्चों के जीवन को उम्मीद की एक नई किरण दिखाई है, ऑपरेशन मुक्ति की टीम जिस तरह भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को तलाश कर उनका जीवन सुधारनेे मे लगी हुई है यह मुहिम भिक्षावृत्ति में लगे मासूम बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा, बच्चों का आने वाला कल एक उजाले की तरह होगा जो उजाला देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेे जाएगा, यही बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर बड़े-बड़े पदों पर जाकर जनता के हितों से लेकर देश का दुनिया में भी नाम रोशन करेंगे। उत्तराखंड पुलिस की यह ऑपरेशन मुक्ति मुहिम बहुत ही सराहनीय मुहिम है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours