हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। सी०सी०आर० में जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण एस० द्वारा दीपावली पर्व पर सुरक्षा एवं यातायात आदि के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मीटिंग कर व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियो के सुझाव लिए गये, जिसमे महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी, चंद्राचार्य चौक अध्यक्ष मृदुल कौशिक, तहसील अध्यक्ष विशाल गर्ग, लखन लाल चौहान, शिवकुमार कश्यप, आशु बथवाल ने अपने अपने विचार रखते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव दिए जिसमे फायर की छोटी बड़ी गाड़िया हर बाजार में उपलब्ध करवाने एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण मुख्य बाजारों में पुलिस बल बढ़वाने की मांग, पार्किग की व्यवस्था के साथ जनहित में महत्वपूर्ण सुझाव दिए बैठक में पार्षद महावीर वशिष्ट, कैलाश भट्ट, अनिल वशिष्ट, सतेंद्र झा, आशु बड़थ्वाल, अजय अरोड़ा, संजय त्रिवाल, जितेंद्र चौरसिया, विककी तनेजा, तेज प्रकाश साहू, प्रदीप कालरा, राजेन्द्र जैन, विपिन चौधरी, राकेश , मल्होत्रा, पंकज माटा, राहुल चौहान, सतीश चंद शर्मा, राजीव पाराशर, राजकुमार गुप्ता, प्रशासन की तरफ से पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक नगर एवं सभी सम्बंधित पुलिस चौकियों के प्रभारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours