हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा आगामी दीपावली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था के मध्य नजर आज दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को नगर नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में समस्त नगर क्षेत्र के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्व के दौरान विभिन्न बाजारों में व्यापारियों द्वारा दुकान लगाने संबंधित व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनसे उनकी समस्याएं पूछी गई एवं सुझाव मांगे गए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गोष्ठी को संबोधित करते हुए निर्देशित किया गया कि आगामी दीपावली पर्व के मध्य नजर भिन्न-भिन्न बाजारों जनसाधारण द्वारा बढ़-चढ़कर खरीदारी की जाती है जिससे कि बाजारों में जनता की काफी भीड़ रहती है इसीलिए जनता की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू रुप से संचालन हेतु निर्देशित किया गया कि सभी व्यापारी बंधु बाजारों में दुकान लगाते समय अपने सामान का डिस्प्ले करते समय यह ध्यान रखें कि सड़कों पर अनावश्यक रूप से अतिक्रमण ना हो एवं व्यापारी बंधु अपने निजी वाहन एवं दुकान में खरीदारी करने आए ग्राहकों के वाहनों को भी सड़क पर व्यवस्थित तरीके से पार्क करवाएं जिससे कि यातायात व आम जनमानस सुचारू रूप से आवागमन कर सकें। व्यापारियों से यह भी निर्देश किया गया कि दुकानों में विक्रय के लिए रखे सामान के विक्रय मूल्य को स्पष्ट रुप से प्रदर्शित करें ताकि खरीदारी के समय किसी प्रकार का भी अनावश्यक विवाद ना हो इसके साथ ही आतिशबाजी सामग्री बेचने वाले व्यापारी पटाखे बेचने हेतु नियमानुसार संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लाइसेंस बनवाने के पश्चात ही आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाए एवं आतिशबाजी की दुकानें लगाने वाले व्यापारी सुरक्षा के दृष्टिगत नियमानुसार आग बुझाने के उपकरण अपने साथ रखें यदि किसी के द्वारा बिना लाइसेंस प्राप्त किए आतिशबाजी का भंडारण विक्रय किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, महोदय द्वारा गोष्ठी में मौजूद पुलिस अधिकारियों को भी यह निर्देशित किया गया कि दीपावली पर्व के दौरान समस्त थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण शील रह कर निरंतर संदिग्ध व्यक्तियों में वाहनों की चेकिंग करेंगे एवं भीड़भाड़ वाले ऑर्गेनिक बाजारों स्थानों बस अड्डा रेलवे स्टेशन आदि विभिन्न स्थानों पर प्रभावी चेकिंग करेंगे इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में संभ्रांत व्यक्तियों की गोष्ठी आयोजित करते हुए पूर्व में दीपावली पर्व के दौरान जिन क्षेत्रों में पूर्व में कोई समस्या परिलक्षित हुई हो उसके संबंध में भी संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से समन्वय बनाकर समस्या का निराकरण करें इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय, क्षेत्राधिकारी नगर महोदयएवं अन्य पुलिस अधिकारी गण तथा नगर क्षेत्र के समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours