हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड महोदय के आदेशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार  के निर्देशन मे जनपद हरिद्वार मे चल रहे ऑपरेशन मुक्ति (भिक्षा नहीं शिक्षा) के अन्तर्गत आज दिनांक 21/10/19 को पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) नगर जनपद हरिद्वार व ऑपरेशन मुक्ति टीम के सदस्यो निरीक्षक श्री पी० सी०मठपाल, उप निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उप निरीक्षक  नन्द किशोर, कांस्टेबल राकेश, मुकेश, रजनीश, महिला कांस्टेबल प्रतिभा, रचना के द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान मे पूर्व मे सत्यापित बच्चों मे से 57 बच्चों का दिव्य सेवा मिशन हरिद्वार मे बच्चों व उनके परिजनों को स्कूल का भ्रमण करवाया गया तथा स्कूल मे दाखिला करवाया गया, अभियान के दौरान कलियर क्षेत्र से 41 बच्चों का रानीपुर मोड़ व टिबडी क्षेत्र से 17 कुल 115 बच्चों का दाखिला स्कूलों मे कर शिक्षा से जोड़ा गया, आपको बताते चले कि उत्तराखंड राज्य मे पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था आई पी एस अशोक कुमार के आदेशानुसार जनपद देहरादून के बाद जनपद हरिद्वार मे द्वितीय चरण के तहत भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours