हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के विभिन्न स्थलों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के क्रम में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर फूल माला पहनाकर जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने छात्रों को सम्बंधित करते हुवे कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर को 1875 गुजरात में हुआ था। वह देश के प्रथम गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने रियासतों के एकीकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक महान पुरुष थे, इसलिए उन्हें लोग लोह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर विकास कुमार, जितेंद्र तोमर,  अनूपमा, वरुण कुमार चौहान, अजय यादव, अमित कुमार, सुभाष कुमार, वीर सिंह, अरुण यादव, शाहिद अली, सतीश शास्त्री, कामेश कुमार, सीमा सैनी के अतिरिक्त भारी संख्या मे छात्र उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours