हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उक्त मॉक ड्रिल की कार्यवाई के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद के देहात क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से समय 10:40 पर कंट्रोल रूम रुड़की को सूचित किया गया कि एक सफेद रंग की कार जिसका नंबर 1286 लिखा है ग्राम बेल्डा के पास से एक व्यक्ति से पैसों से भरा काले रंग का बैग छीना गया है कार में दो व्यक्तियों का सवार होना बताया। इस सूचना पर कंट्रोल रूम रुड़की द्वारा देहात क्षेत्र के समस्त थाना, चौकियों, समस्त थानाध्यक्षों, प्रभारी निरीक्षकों एवं चौकी इंचार्जों, चेतक मोबाइलों एवं यातायात ड्यूटी में नियुक्त समस्त कर्मचारियों को सूचना से अवगत कराते हुए बैरियर लगाकर सघन चेकिंग हेतु बताया गया। चेकिंग के समय करीब 12:44 बजे थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग करते हुए उक्त कार सेंट्रो को रोक लिया इसके पश्चात उक्त सूचना के संबंध में चेकिंग समाप्त कर दी गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours